मॉड्यूलर किचन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी!

This post is also available in: English


पारंपरिक किचन की तुलना में,मॉड्यूलर किचन एक ऐसी नवीनतम अभिकल्‍पना है, जो अपने बहुमुखी विशेषता और टिकाऊपन के कारण रसोई में किए जाने वाले रोजमर्रा के कार्यों को सरल बना देता है। मॉड्यूलर किचन मुख्‍य रूप से रसोई कार्यों में सहजता तथा स्‍थान का भरपूर उपयोग करने और स्‍वस्‍थ वायु संचारण में सहायता प्रदान करता है।

मॉड्यूलर-किचन

किसी मॉड्यूलर किचन के लिए, आपको स्‍पेस व स्‍थान के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है कि वह छोटा है या बड़ा, क्‍योंकि वह प्रत्‍येक आकार के किचन के लिए उपयुक्‍त होता है। इसका कारण यह है कि मॉड्यूलर किचन में आपकी आवश्‍यकताओं के अनुरूप अनेक विशेषताएं होती हैं !यह एक रेड्डी मेड किचन कैबिनेट व यूनिट हैजिसमें अनेक घटक होते हैंजिन्‍हें रसोई में स्‍थापित किए जाने की जरूरत होती है!
मॉड्यूलर किचन प्रि-मेड या रेड्डी-मेड किचन कैबिनेट होते हैं, जिसका अर्थ है कि आपका किचन अनेक मॉड्यूलों या यूनिटों से बना हुआ है। इन मॉड्यूलों व यूनिटों को उपलब्‍ध स्‍थान, उपयोग और जरूरत के आधार पर पुन:संयोजित  किया जाता है ताकि यदि यूनिट में कोई क्षति होती है, तो केवल उसी यूनिट की मरम्‍मत करानी पड़े या उसे बदलना पड़े!
मॉड्यूलर किचन कैबिनेट सेट अनेक प्रकार के स्‍टाइल, आकृति और आकार में होते हैं जिनमें से कंज्‍यूमर को अपनी आवश्‍यकता के आधार पर किसी एक को चुनना होता है। मॉड्यूलर किचन कैबिनेट सेट में बास्‍केट, कैबिनेट, ओवन, चिमनी, स्‍लाइडिंग डोर, शटर सिस्‍टम, कॉर्नर यूनिट, आदि घटक होते हैं!
मॉड्यूलर किचन यूनिटें अलग-अलग प्रकार की काउंटर सेवाओं के अनुसार उपलब्‍ध हैं:

  • वन साइडेड मॉड्यूलर किचन (जिसके एक भाग में गलियारा व बरामदा होता है)
  • टू साडेड किचन या पैरलल मॉड्यूलर किचन (जिसके दोनों भागों में या उनके विपरीत बरामदा होता है)
  • यू शेप मॉड्यूलर किचन
  • एल शेप मॉड्यूलर किचन

मॉड्यूलर किचन यूनिटें या मॉड्यूल निम्‍न प्रकार हैं:

फ्लोर यूनिट

  • जिन्‍हें फर्श पर रखा जाता है और उनके टॉप पर किचन वर्कटॉप स्‍थापित किया जाता है।
फ्लोर-यूनिट

वॉल यूनिटें 

जिन्‍हें भंडारण के लिए दिवार पर टांगा जाता है।

वॉल-यूनिटें

टाल स्‍टोरेज यूनिटें या लार्डर यूनिट

  • ये खाद्य पदार्थों तथा अन्‍य सामग्रियों का भंडार करने के लिए प्रभावकारी स्‍टोरेज यूनिटें होती हैं।
टाल-स्टोटरेज-यूनिटें-या-लार्डर-यूनिट
टाल-स्टोटरेज-यूनिटें-या-लार्डर-यूनिट

मॉड्यूलर किचन में सामान्‍य रूप से वुडन कैबिनेट, काउंटर टॉप्‍स, इंटरनल असेसरीज़, कैरसेल्‍स (झूला), पुल-आउट बास्‍केट, ट्रे, पोल-सिस्‍टम, चिमनी, हॉब, बिल्‍ट-इन-ओवन, सिंक विथ और विदआउट ड्रेन बोर्ड होते हैं, और कुछेक मॉड्यूलर किचन सेट में रेफ्रिज़रेटर, डिशवाटर या अन्‍य गेजेट होते हैं।
मॉड्यूलर किचन की एक्‍च्‍युअल मेकिंग प्रोसेस किचन से हटकर बाहर की जाती है, उसे फैक्टिरियों में विशिष्‍ट प्रकार की मशीनरी में तैयार किया जाता है। किचन डिजाइनरों, इंजीनियरों और संस्‍थापकों (इंस्‍टालर) की एक टीम मॉड्यूलर किचन के प्रोडक्‍शन प्रोसेस, प्रोडक्‍ट डिजाइन तथा स्‍थापना प्रक्रिया को ध्‍यान में रखते हुए किचन का पूर्ण रूप से मुआयना करते हैं।

किचन-डिजाइनरों-इंजीनियरों-और-संस्थाथपकों-की-एक-टीम-मॉड्यूलर-किचन-के-प्रोडक्शन-प्रोसेस-1

मॉड्यूलर किचन मैन्‍युफैक्‍चरिंग के मुख्‍य कार्य को किसी अन्‍य स्‍थान पर किया जाता है। कंपनियां मॉड्यूलर किचन के अनेक घटकों को स्‍वयं तैयार करती हैं।
मॉड्यूलर किचन की प्‍लानिंग और डिजाइनिंग प्रोसेस को प्रारंभिक चरणों पर पहले से पूरा कर लिया जाता है। अत: ऑर्डर दिए गए मॉड्यूलों को उपलब्‍धकराने के पश्‍चात पहले से निर्मित किट को स्‍थापित करने में कोई ज्‍यादा समय नहीं लगता है। इसमें कुछ ही घंटो या एक से दो दिन का समय लगाता है।
मॉड्यूलों स्‍थापित करने का समय किचन के साइज और प्रोफेशन्‍ल के कौशल स्‍तर पर पूर्ण रूप से निर्भर करता है।

Also Read:
Kitchen Work Triangle: Guidelines for Efficient Kitchen Layouts!
20 Smart Ways  to Banish Your Kitchen Odours!

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to