प्लाईवुड का माप और मोल क्या है?

This post is also available in: English


प्लाईवुड एक इंजीनियरिंग लकड़ी का उत्पाद है जो विनियर की पतली पत्तरों में से बनाया जाता है। इसका उपयोग व्यापक रूप से निर्माण कार्य में किया जाता है। इसका उपयोग दरवाजे, फर्नीचर, हल्की विभाजन दिवार, इत्यादि बनाने में किया जाता है।

Courtesy - 123rf

यह सटीक आयामों के अनुसार उत्पादित होने में सक्षम और किफायती है। भारत में सबसे अधिक निर्मित और बेचे जाने वाले प्लाईवुड का माप 2449 x 1219 mm (8 x 4 ft.) है।
अन्य माप जैसे 6 x 3 फीट, 6 x 4 फीट, 7 x 3 फीट, 7 x 4 फीट, 8 x 3 फीट भी उपलब्ध है।
निम्नलिखित तालिका भारत में मानक प्लाईवुड माप की सूची sq.ft. और संबंधित मिलीमीटर संख्या में बताता है।

प्लाईवुड का माप
स्क्वेयर फीट
संबंधित माप
मिलीमीटर
8′ x 4′2449 x 1219
8′ x 3′2449 x 914
7′ x 4′2134 x 1219
7′ x 3′2134 x 914
6′ x 4′1829 x 1219
6′ x 3′1829 x 914

प्लाईवुड की मोटाई प्लाईवुड के प्रकार पर निर्भर करती है।
निम्नलिखित तालिका विभिन्न ग्रेड के प्लाईवुड के लिए उपलब्ध मोटाई की श्रेणी दिखाता है।

 प्लाईवुड ग्रेडप्लाईवुड की मिली मीटर में मोटाई
MR ग्रेड3, 4, 6, 8, 12, 15, 18, 21, 25
BWR ग्रेड4, 6, 9, 12, 16, 19, 25
शटरिंग प्लाईवुड6, 12, 15, 18, 21, 25
ब्लॉकबोर्डस19, 25

प्लाईवुड की कीमत उसके प्रकार और मोटाई के मुताबिक बदलती है।
यह सूची विभिन्न प्रकार के प्लाईवुड की सामान्य कीमत सीमा दिखाती है;

प्रकारकीमत सीमा
कमर्शियल प्लाईRs.40/sq. ft. – Rs.189/sq. ft.
मरीन प्लाईRs.53/sq. ft. – Rs.244/sq. ft.
फायर सेफ प्लाईRs.55/sq. ft. – Rs.261/sq. ft.
BWR PF प्लाईRs.47/sq. ft. – Rs.267/sq. ft.
शटरिंग प्लाईRs.55/sq. ft. – Rs.255/sq. ft.
आर्किटेक्चरल प्लाईRs.58/sq. ft. – Rs.336/sq. ft.
फ्लेक्सिबल प्लाईRs.48/sq. ft.  – Rs.138/sq. ft.
 

*सूचना:
जैसा कि उपर्युक्त तालिका में दिखाया गया है, सबसे कम कीमत न्यूनतम मोटाई की प्लाई की कीमत दर्शाती है, जबकि सबसे उच्चतम कीमत उसी प्रकार में उपलब्ध सबसे अधिक मोटाई की प्लाई की कीमत दर्शाती है।
यह भी पढ़े:

प्लायवुड के फायदे और नुकसान
बिल्डिंग मटिरीअल के रूप में कॉंच के लाभ एवं अलाभ

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to